{"_id":"65bd442c1ea8bc923203a886","slug":"obscene-photo-of-student-created-with-ai-technology-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-107920-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एआई तकनीक से बनाई छात्रा की अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एआई तकनीक से बनाई छात्रा की अश्लील फोटो
Sat, 03 Feb 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के बीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने एक छात्रा की एआई बोट के जरिए न्यूड फोटो बनाई और ब्लैकमेल कर दो हजार रुपये मांगे। छात्रा ने रुपये देने के लिए छात्र को जाफरपुर बुलाया, जहां परिजनों और लोगाें ने पिटाई कर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 385 और 354 के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी प्रियांशु कुमार ने कॉलेज में पढ़ने वाली शहर निवासी छात्रा की सोशल मीडिया से फोटो निकालकर एआई तकनीक से न्यूड फोटो बना दी। प्रियांशु ने 26 जनवरी को छात्रा को फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की मांग की थी। उसने रुपये नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।अभियुक्त की धमकी से छात्रा तनाव में आ गई थी। आरोपी की ओर से लगातार परेशान करने से आजिज छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार को छात्रा ने रुपये देने के लिए छात्र को जाफरपुर बुलाया था। यहां छात्रा के साथ ही उसके पिता, भाई और अन्य लोगों ने प्रियांशु को पकड़कर पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एआई बोट के जरिए प्रियांशु ने फोटो एडिट की थी और इसके सहारे छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कहा कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
--
मोबाइल में मिली एक और लड़की की अश्लील फोटो
रुद्रपुर। पुलिस के अनुसार नवंबर 2023 को प्रियांशु को 18 साल हुए थे। जब उसका मोबाइल जांचा गया तो उसमें एआई तकनीक से बनाई एक अन्य लड़की की अश्लील फोटो मिली। प्रियांशु ने इस लड़की को ब्लैकमेल करने से इन्कार किया है। आरोपी के खिलाफ छात्रा के पिता ने केस दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में समझौते की कोशिश भी हुई थी लेकिन पुलिस के साथ ही परिजनों के सख्त रुख के चलते अभियुक्त को सलाखों के पीछे जाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
-- --
कैसे बचें?
सोशल मीडिया पर निजी फोटो और वीडियो अपलोड करने से बचें
अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट रखें
सोशल मीडिया पर कभी निजी जानकारी साझा न करें।
-- -- -- -- --
सितंबर में ढाई करोड़ यूजर ने खोलीं इस तरह की वेबसाइट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कई गलत कामों में होने लगा है। ग्राफिका नाम की एक सोशल नेटवर्क एनालिसिस कंपनी की रिपोर्ट की माने तो एआई के जरिए महिलाओं की नग्न तस्वीर क्रिएट करने वाले एप्स और वेबसाइट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बीते साल सितंबर में ही 2.4 करोड़ यूजर्स ने इस तरह की वेबसाइट को विजिट किया है।