फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Oath taking ceremony in Pantnagar University

शिक्षक हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी पूटा कार्यकारिणी : डॉ. राय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony in Pantnagar University
पंतनगर में पूटा के नवनिवार्रचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते कुलपति। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए चुने गए नवनियुक्त पदाधिकारियों को कुलपति डॉ. तेज प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई। पूटा अध्यक्ष ने शिक्षकों के हितों के लिए कार्यकारिणी की प्रतिबद्धता का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डॉ. रतन सिंह ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में कुलपति ने पूटा अध्यक्ष डॉ. पीएन राय, महासचिव डॉ. प्रमोद कुमार मल्ल, उपाध्यक्ष डॉ. डीसी बसखेती, डॉ. जेएल सिंह, सचिव डॉ. राजीव रंजन कुमार, डॉ. अमित भटनागर, डॉ. संतोष कुमार यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने डॉ. नवीन सिंह व सीबीएसएच कॉलेज के एमबीजीई विभाग में प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार को लीगल एडवाइजर पद की शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अरविंद कुमार त्यागी, डॉ. नरेश मलिक, डॉ. एनके सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह रावत, डॉ. अरविंद सिंह तोमर, डॉ. सुमन लता यादव ने भी शपथ ली। पूटा अध्यक्ष डॉ. राय ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए पूटा की नवनियुक्त कार्यकारिणी प्रतिबद्ध रहेगी।
विज्ञापन

स्वाभिमान और अभिमान सभी के पास है। अभिमान एक शब्द ऐसा है कि जो किसी के पास हो तो नुकसान ही पहुंचाता है। अपने अंदर कभी अभिमान को नहीं आने दूंगा और स्वाभिमान को अपने अंदर से जाने नहीं दूंगा। वहां मुख्य अतिथि विवि प्रबंध परिषद के सदस्य एवं विधायक राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, विवि अधिकारी एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चंद्र, महामंत्री योगेश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed