फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nvlpur road near the flood cut, cut off

ढेला की बाढ़ से नवलपुर के पास सड़क कटी, रास्ता बंद

Thu, 02 Jul 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। Updated Thu, 02 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nvlpur road near the flood cut, cut off

कुंडा-हेमपुर डिपो-प्रतापपुर सड़क ग्राम नवलपुर में ढेला नदी पुल किनारे बाढ़ के पानी से कट गया। करीबन 50 गांवों का संपर्क गढ़ीनेगी कुंडा, काशीपुर से कट गया है। रामनगर से हरिद्वार देहरादून आने जाने वालों को अब काशीपुर होकर जाना पड़ेगा। जिससे करीब दस किमी दूरी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार की रात ढेला नदी में बाढ़ के पानी से नवलपुर में ढेला नदी पुल के पास सड़क पुरी तरह से कट गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर काशीपुर जसपुर के बीच में कुंडा से  हेमपुर डिपो होकर प्रतापपुर तक सड़क जाती जो काशीपुर-रामनगर मार्ग पर मिलती है। जसपुर की तरफ से रामनगर जाने वाले इसी मार्ग से जाते हैं।
विज्ञापन


यह सड़क काशीपुर के वाया बाइपास का काम करती है। नगर में यातायात का दबाव बढ़ने से जसपुर की तरफ जाने वाला यातायात इसी मार्ग से भेजा जाता है। इस सड़क के कटने से हेमपुर डिपो, रामनगर से कुंडा जाने वालों को काशीपुर होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क कटने की खबर से कटा रास्ता देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांवों का संपर्क कुंडा, गढ़ीनेगी, हेमपुर डिपो, काशीपुर से कट गया है। इससे रामनगर से हरिद्वार देहरादून आने जाने वालों को काशीपुर से होकर जाना पड़ेगा।


जिससे करीब दस किलो मीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। सूचना मिलते ही तहसीलदार जसपुर राधेश्याम राणा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वह इसकी शासन को रिपोर्ट भेज रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed