फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NRI Lady Looted

एनआरआई वृद्धा के घर में असलहों के बल पर लूटपाट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
NRI Lady Looted
रुद्रपुर के एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देने पहुंची वृद्धा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। क्षेत्र की एक एनआरआई वृद्धा के घर में घुसकर असलहों के बल पर लूट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी डीएस कुंवर को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

तहरीर में सुरजीत कौर ने बताया कि वह मूलरूप से डेनमार्क की निवासी हैं। बेटा स्वीडन में रहकर पढ़ाई करता है। एक साल पहले पति की मौत होने के बाद वह मलवई फार्म ग्राम शहदौरा पुलभट्टा स्थित अपने आवास में रह रही है। आरोप है कि जमीन को लेकर कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। इन दबंगों से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार को एक व्यक्ति हथियारबंद 10 बदमाशों को साथ लेकर घर में घुस आया। इन्होंने कमरे में रखे सामान को तहसनहस कर दिया। पर्स में रखे 2700 रुपये, सोने की दो अंगुठियां और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। कौर ने अपनी संपत्ति और खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, एसएसपी ने पुलभट्टा थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed