{"_id":"637fa5fc7c495b145f468573","slug":"now-students-will-have-to-show-their-id-cards-in-the-college-campus-kashipur-news-hld4831022119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अब पीजी कैंपस में छात्रों को दिखाना होगा अपना आईकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अब पीजी कैंपस में छात्रों को दिखाना होगा अपना आईकार्ड
विज्ञापन
काशीपुर स्थित राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब बाहरी तत्वों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी समय-समय पर छात्र-छात्राओं का परिचय पत्र और प्रवेश शुल्क रसीद चेक करेगी ताकि बाहरी लोगों पर अंकुश लग सके।
अमर उजाला ने बीती 21 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव की अनुमति मिलने से पीजी कॉलेज में सरगर्मी तेज शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बाहरी तत्वों की आवाजाही का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुभाष कुशवाहा ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसमें प्रो. डॉ. आशा राणा, प्रो. डॉ. एके मौर्य, प्रो. डॉ. महीपाल सिंह, एसोसिएट प्रो. डॉ. केसी जोशी व एसोसिएट प्रो. डॉ. सविता पांडे को शामिल किया गया है।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुशवाहा ने बताया महाविद्यालय में गठित पांच सदस्यीय कमेटी समय-समय पर कॉलेज कैंपस में सर्च अभियान चलाएगी। इस दौरान कमेटी सदस्य छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र और महाविद्यालय शुल्क रसीद को देखकर छात्रों की पहचान करेगी। उन्होंने बताया इस कार्रवाई से कैंपस में बाहरी तत्वों की आवाजाही पर अंकुश लगेगा और शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चलेगा। कमेटी 25 नवंबर से अपना कार्य शुरू कर देगी। संवाद