फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now Delhi route will be free from diesel buses by October

Udham Singh Nagar News: अब अक्टूबर तक दिल्ली रूट होगा डीजल बसों से मुक्त

Mon, 08 Jul 2024 05:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Now Delhi route will be free from diesel buses by October
रुद्रपुर। देश की राजधानी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए दिल्ली को ग्रीन काॅरिडोर बनाया जाना है। इसके लिए दिल्ली से जुड़े सभी रूटों पर सिर्फ सीएनजी बसों का ही संचालन होगा। डीजल वालीं बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगी। इसके लिए रुद्रपुर-दिल्ली रूट को भी डीजल की बसों से मुक्त करना था लेकिन यह अक्टूबर तक होगा। दिल्ली रूट से डीजल वाली बसों को हटाकर लोकल रूटों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर परिवहन निगम से दिल्ली रूट पर अभी तक 16 बसों का संचालन किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है। इसमें एक रूट रुद्रपुर वाया दिल्ली का भी है। इसके पूर्व उत्तराखंड परिवहन निगम नौ सीएनजी बसों का दिल्ली रूट पर संचालन कर रहा है। अब इस रूट को पूर्ण रूप से डीजल बसों से मुक्त करना है। अभी तक इस रूट पर दौड़ रहीं पुरानी डीजल बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा। पहले इस रूट को जून-जुलाई तक सीएनजी युक्त करना था पर अब इसे आगे बढ़ाकर अक्टूबर तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के निर्णय पर अब अक्टूबर तक दिल्ली रूट पर केवल सीएनजी बसों का ही संचालन होगा। अभी तक नौ सीएनजी बसें इस रूट पर चल रही हैं। बसों का अनुबंध होना अभी बाकी है। - ब्रह्मानंदन, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article