फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now Aadhaar is also necessary for admission in board exams

Udham Singh Nagar News: अब बोर्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए आधार भी जरूरी

Sat, 17 Jan 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Now Aadhaar is also necessary for admission in board exams
रुद्रपुर। यूके बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए इस बार विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेशपत्र के साथ ही आधार कार्ड की मूल प्रति दिखानी होगी। वहीं 37 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सचल दलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 21,362, इंटरमीडिएट के 18,562 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। अधिकारियों ने ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थियों पर अंकुश लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। यदि किसी विद्यार्थी के पास आधार कार्ड की मूल प्रति नहीं होगी तो उसे केंद्र में प्रवेश मिलने में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन

इस बार शारीरिक जांच के साथ ही डिजिटल निगरानी पर भी ध्यान दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्र हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। इनकी सीधी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक केंद्र पर एक आंतरिक निरीक्षण दस्ता बनाया जाएगा। इस दस्ते की संरचना को लेकर विशेष नियम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
नकलविहीन परीक्षा कराना हमारी प्राथमिकता है। तकनीक के इस्तेमाल और आधार कार्ड की अनिवार्यता से फर्जीवाड़े की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।- केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed