{"_id":"6320cdc862af5613874c619b","slug":"notice-pasted-on-the-houses-of-the-absconding-accused-in-the-case-of-attack-on-the-police-khatima-news-hld4756134179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले के मामले में फरार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले के मामले में फरार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा
खटीमा के सरपुड़ा गांव में फरार चल रहे अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा करती पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : KHATIMA
Link Copied
खटीमा। छह माह पूर्व होलिका दहन के दिन पुलिस पर पथराव के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से गांव में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
इसी वर्ष 18 मार्च को होली त्यौहार पर यूपी व उत्तराखंड की सीमा से सटे सत्रहमील पुलिस चौकी क्षेत्र के सरपुड़ा गांव में भूमि को लेकर होलिका दहन पर विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव से पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं 31वीं बटालियन पीएसी की महिला आरक्षी आशा देवी व एक पुलिस कर्मी राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल भी हो गए। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 101 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं 15 लोगो को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को मुकदमे के विवेचक उपनिरीक्षक पंकज महर पुलिस टीम के साथ सरपुड़ा गांव पहुंचे। मुकदमे में फरार चल रहे लगभग 30 से 35 अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय की ओर से धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत निर्गत नोटिस उनके घरों पर चस्पा किए और परिजनों को अभियुक्तों के समय से न्यायालय या पुलिस के समक्ष पेश होने की हिदायत दी। कहा कि अगर पेश नहीं हुए जो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। टीम में उप निरीक्षक संदीप पिलख्वाल, रूबी मौर्य, चरण सिंह, कुलदीप सिंह, रमेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।