{"_id":"584d918c4f1c1b723a2c38e6","slug":"not-e-mohammadi-threatened-to-march-out-of-the-bloated-administration-limbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकलने देने की धमकी से फूले प्रशासन के हाथ-पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकलने देने की धमकी से फूले प्रशासन के हाथ-पांव
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भगवंतपुर में कुछ लोगों द्वारा जुलूस-ए-मोहम्मदी का रास्ता रोकने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे तक चली अफसरों और ग्रामीणों की बैठक में सोमवार को जुलूस निकालने देने पर सहमति बन गई। अफसरों ने गांव में जुलूस निकलने के रास्ताें का भी मुआयना किया।
रविवार को ग्राम भगवंतपुर में कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को रोकने की धमकी दी। पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को इसकी खबर मिली तो वह गांव की ओर दौड़ पड़े। एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम काशीपुर दयानंद सरस्वती, सीओ राजीव मोहन, कोतवाल नरेश चन्द्र ने ग्रामीणों की बैठक लेकर उनसे इस बारे में बातचीत की और जुलूस का विरोध करने की वजह जानी। लोगों का कहना था कि गांव में पहले से ही जुलूस निकाला जाता है। वहीं दूसरे समुदाय के कुछ लोग जुलूस नहीं निकलने देने की बात कहते रहे।
लंबी वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। गौरतलब है कि गांव में मोहर्रम पर्व पर एक समुदाय के कुछ लोगों ने मठ बनाने में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए हूर का जुलूस निकालने का विरोध किया था। इसको लेकर भी तनातनी हुई थी। कोतवाल नरेश चन्द्र ने बताया कि जुलूस में विघ्न डालने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर एवं देहात के लिए पुलिस फोर्स मंगाई गई है।