{"_id":"65f9df9c55828b2319078444","slug":"nominations-will-be-conducted-peacefully-without-any-disruption-dm-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-109354-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण तरीके से कराएंगे नामांकन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण तरीके से कराएंगे नामांकन: डीएम
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह। संवाद
रुद्रपुर। नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर बुधवार से नामांकन शुरू होंगे, जो 27 मार्च तक चलेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन शाम तीन बजे तक होगा। बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन कराया जाएगा।
मंगलवार शाम छह बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज ने बताया कि नामांकन डीएम के न्यायालय कक्ष में हाेंगे। प्रत्याशी जिलाधिकारी परिसर के एआरटीओ कार्यालय रोड पर स्थिति गेट नंबर तीन से प्रवेश करेंगे। नामांकन कक्ष के सौ मीटर के दायरे में केवल अनुमान्य व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामांकन में नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित कुल पांच व्यक्ति अनुमान्य होंगे। निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन के लिए 10 प्रस्तावक अनुमान्य हैं। वहां एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल आदि थे।
-- -- -- -- -- -- -
कर्मचारियों को ईडीसी के जरिये बूथ पर वोट डालने की मिलेगी सुविधा
रुद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह नगर व नैनीताल संसदीय सीट में रामनगर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी विधानसभाओं क्षेत्रों में रहने वाले कर्मचारियों को ईडीसी के जरिये बूथ पर ही वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी अगर इसी लोकसभा क्षेत्र के होंगे तो वे ईडीसी सर्टिफिकेट जारी कराकर वोट डाल सकते हैं। अन्य लोकसभा क्षेत्र के कर्मचारी पोस्टल बैलेट के जरिये वोट डालेंगे। संवाद
विज्ञापन
85 फीसदी से अधिक वोटिंग का लक्ष्य: आरओ
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 85 फीसदी से अधिक वोटिंग का लक्ष्य रखा गया है। मतदाता निर्भीक होकर मतदेय स्थल पहुंचें और अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन की तरफ से मतदाताओं के लिए बूथों पर पानी, बिजली, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराई गई हैं। दिव्यांगों के लिए रैंप बनाए हैं। किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
-