फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Tole if No Bypass

बाइपास नहीं तो टोल नहीं: राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने दिया टोल प्लाजा पर सांकेतिक धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
No Tole if No Bypass
17केटीएम09पी-खटीमा टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के लोग। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। पहेनियां स्थित टोल प्लाजा के विरोध में लामबंद विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बाईपास नहीं तो टोल टैक्स नहीं की घोषणा की।
विज्ञापन

एक दिनी सांकेतिक धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने बिना सुविधा दिए टोल टैक्स वसूलने का कड़ा विरोध किया। इस दौरान नगर के बीच मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर खर्च हुए 21 करोड़ की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेता नवीन बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, अमन अरोड़ा, मनोज वाधवा के नेतृत्व में चले सांकेतिक धरने में प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक लोहियापुल-पहेनियां से कुटरी-चकरपुर तक आठ किमी बाईपास निर्माण नहीं होता है तो टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि टोल प्लाजा पर सुविधा के नाम पर एंबुलेंस, शौचालय एवं क्रेन तक उपलब्ध नहीं है। टोल प्लाजा स्थल पहेनियां से चकरपुर तक बाईपास का निर्माण नहीं हुआ है। पहेनियां से नगर के बीच होते हुए कुटरी, चकरपुर तक मार्ग में 21 करोड़ खर्च करने के बाद भी एनएच द्वारा पानी की निकासी, नाली निर्माण, पुलिया एवं कई विभागों की ढहाई गई चहारदीवारी तक का निर्माण नहीं किया गया है।
युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि एनएच द्वारा अतिक्रमण के नाम पर बिना मानकों के टेंडर एवं रोड मैप को ताख पर रखकर कार्य किया गया है। उन्होंने 21 करोड़ के खर्च की सीबीआई जांच की मांग की।

वहां पर रवीश भटनागर, देवेंद्र जुनेजा राजू, कुंवर सिंह खनका, राजेश राणा, नासिर खान, सुुदेश पाल चौधरी, हिमांशु अग्रवाल, गोपी पोखरिया, कमल असवाल, वीरेंद्र बिष्ट, अवधेश गोयल, गगनदीप, राशिद अंसारी, अमरजीत सिंह दिलबाग, हाफिज रहमान, पंकज टम्टा, लक्की गुप्ता, अशोक गौतम, अर्पित चौधरी, हरमीत सिंह, नंदन सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed