फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No staff in rudrapur collage

Udham Singh Nagar News: प्रोफेसर और कर्मचारियों पर पुस्तकालय का जिम्मा

Fri, 15 Sep 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
No staff in rudrapur collage
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दशक से पुस्तकालय का संचालन कामचलाऊ व्यवस्था के तहत हो रहा है। करीब साढ़े सात हजार छात्र संख्या वाले कॉलेज के पुस्तकालय से किताबें बांटने का जिम्मा रसायन विज्ञान के प्रोफेसर और कर्मचारी संभाल रहे हैं। वे पढ़ाने और दूसरे कार्यों के बाद किताबें भी बांट रहे हैं।
विज्ञापन

इस कॉलेज में गदरपुर, किच्छा, दिनेशपुर, शांतिपुरी, सितारगंज तक से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं लेकिन लंबे समय से कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं हैं। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष की जगह उपपुस्तकालयाध्यक्ष का सृजित पद भी खाली है जबकि यहां पुस्तकालय लिपिक और दो बुक लिफ्टर भी होने चाहिए। पुस्तकालयाध्यक्ष का पद खाली होने के कारण रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. बामेश्वर सिन्हा को इसका प्रभारी बनाया गया है। बीएड और वनस्पति विज्ञान विभाग के कर्मचारियों को किताबें बांटने में लगाया गया है। इस कार्य में उनके अप्रशिक्षित होने के कारण किताबों का रखरखाव भी प्रभावित हो रहा है। किताबें मिलने में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



उपपुस्तकालयाध्यक्ष का पद गलत सृजित हुआ था। इस पदनाम को सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा गया है। यह प्रक्रिया लंबी है। पदनाम बदलने के बाद सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। अभी प्रोफेसर और कुछ कर्मचारी पुस्तकालय का संचालन कर रहे हैं। - डॉ. डीसी पंत, प्राचार्य, डिग्री कॉलेज, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed