फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Social Distancing at Medical Stores

मेडिकल स्टोरों पर हो रहा सामाजिक दूरी का उल्लंघन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
No Social Distancing at Medical Stores
रुद्रपुर। कोविड कर्फ्यू में मिली छूट के दौरान अधिकांश लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। शनिवार को रुद्रपुर बाजार में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों की भीड़ रही। कई लोग बगैर मास्क बाजार में घूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन

रुद्रपुर के अग्रेसन चौक पर दिहाड़ी श्रमिकों की दोपहर तक भीड़भाड़ रही। अधिकांश श्रमिक सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। डीडी चौक के पास तैनात पुलिस कर्मी भी श्रमिकों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाते नजर नहीं आए। इसी तरह मुख्य बाजार क्षेत्र में लोग बगैर मास्क घूमते नजर आए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने चालान नहीं काटे। सब्जी मंडी और मेडिकल स्टोरों के बाहर भी लोगों की भीड़भाड़ रही। किराना स्टोरों पर राशन खरीदने पहुंच रहे लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed