फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No School No Study

प्राथमिक स्कूल बंद किया तो बच्चों की पढ़ाई भी कर देंगे बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
No School No Study
सितारगंज में एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते अरविंदनगर नंबर आठ गांव के लोग। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। अरविंदनगर गांव के लोगों ने प्राथमिक स्कूल के झाड़ी उच्च प्राथमिक स्कूल में विलय के फैसले का कड़ा विरोध किया और एसडीएम दफ्तर पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को ज्ञापन भेजा। कहा कि अगर स्कूल बंद किया तो वह अपने बच्चों को अन्य स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जिपं सदस्य उत्तम आचार्य के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम दफ्तर पहुंचे। कहा कि अरविंदनगर नंबर आठ गांव के प्राथमिक स्कूल को बंद कर राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल झाड़ी नंबर नौ में विलीनकरण किया जा रहा है। अरविंदनगर में अत्यंत गरीब परिवार के लोग रहते हैं। पूरा गांव खेतिहर मजदूर है। उनके बच्चे गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं। वर्तमान में 41 बच्चे अध्ययनरत भी हैं। जबकि सरकार की योजना दस छात्र संख्या तक के स्कूलों का विलीनीकरण करने की थी। इसके सापेक्ष चार गुना छात्र संख्या है। झाड़ी स्कूल में पहले से ही बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है और न ही खेल का मैदान है। उन्होंने पहले की तरह ही स्कूल को संचालित करने की मांग की है। वहां श्यामल बाउली, तुलसी, पारुल, दीपंकर, विक्रम ढाली, नेपाल गाईन, काजल गाईन, रमेश माझी, शिखा गाईन, दुलाल राय, प्रभा ढाली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed