{"_id":"682b8b120f65de434e05a359","slug":"no-principal-in-government-school-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-127217-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रभारियों के भरोसे चल रहे इंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रभारियों के भरोसे चल रहे इंटर कॉलेज और माध्यमिक विद्यालय
Tue, 20 May 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
13 में से तीन राइंका और छह राउमावि में प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक के पद हैं रिक्त
काशीपुर। स्कूलों में बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के सरकार के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शासन राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य तक मुहैया नहीं करा पा रहा है। इस दौरान बोर्ड परीक्षा परिणाम पर असर पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी विभाग को रिक्त पदों की सूचना भेजने की बात कह कर पल्ला झाड़ने में लगे हैं।
ब्लॉक में सात राजकीय इंटर कॉलेज और छह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। राइंका बांसखेड़ा में धीरेंद्र कुमार साहू, राइंका प्रतापपुर में दीपक गंगवार, राइंका जोशी मझरा में रबेंद्र कुमार शर्मा, जीजीआईसी काशीपुर में गीता जायसवाल स्थायी प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। राइंका बरखेड़ी में हबीब अहमद, राइंका महुआखेड़ा गंज में नित्यानंद मिश्र, जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज दीप्ति मधुकर प्रभारी शिक्षक-शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। वहीं राउमावि ढकिया नंबर एक में लक्ष्मीकांत, मानपुर में अर्चना सिंह, गुलजारपुर में जसवंत सिंह, बरखेड़ा पांडे में रामपाल गंगवार, शिवलालपुर अमरझंडा में चंद्रशेखर, दभौरामुस्तकम में अशा पुरोहित भी प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य देख रहे हैं। यह स्थिति लंबे समय बनी हुई हैं। इससे आज तक इन स्कूलों का एक भी छात्र मैरिट सूची में जगह नहीं बना पाया है। शासन और विभाग को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बोर्ड परिणाम में फिसड्डी साबित होने के समय पूछने पर क्षेत्रीय अधिकारी रटारटाया जवाब समीक्षा करने की बात करते आ रहे हैं। साथ ही विद्यालयों का प्रभार होने के कारण अन्य विभागीय कार्यों में उलझने पर शिक्षक कई बार कक्षाएं भी नहीं ले पाते हैं।
कोट:
विद्यालयाें में प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों की सूचना मुख्यालय भेजी जा रही है। इस संबंध में उन्हीं को निर्णय लेना है।
- कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी, ऊधमसिंह नगर