फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   no need to change address for ration

आधार कार्ड का पता बदले बिना ही बनवा सकते हैं राशन कार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
no need to change address for ration
सितारगंज नगर पालिका में सतर्कता कमेटी की बैठक राशन संबंधी समस्याओं पर चर्चा करते सदस्य। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर पालिका में सतर्कता कमेटी की बैठक में पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने राशन संबंधी समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोगों की ओर से सरकार की घोषणाओं के विषय में भ्रम फैलाया जा रहा है। बताया कि जिन व्यक्तियों के आधार कार्ड पर बाहर का पता है, वह बिना पता बदलकर राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कहा कि अगर अन्य प्रदेशों में खाद्य सुरक्षा योजना व अंत्योदय के राशन कार्ड बनाकर ऑनलाइन किए गए होंगे तो यहां भी उन कार्डों से राशन मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में कमेटी सदस्यों ने प्रत्येक वार्ड में 50 नए खाद्य सुरक्षा के कार्ड और बनाने की मांग की। प्रत्येक कोटेदार अपनी दुकान के आगे एक राशन व उसके रेट संबंधी सूचना अंकित कर बैनर लगाएगा। पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र धामी ने बताया कि एपीएल कार्ड पर 20 किलो राशन मुफ्त में देने का कोई आदेश नहीं है। प्रत्येक एपीएल कार्डधारकों को मई और जून में 20 किलो राशन दिया जा रहा है। इसमें 11 रुपये प्रति किलो चावल व 8.60 रुपये प्रति किलो गेहूं दिया जाएगा। बताया कि बिना कार्डधारक को राशन देने का भी कोई आदेश नहीं है। अभी तक किसी भी कोटेदार को राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक चीनी उपलब्ध नहीं हुई है। आदेश आने पर जून, जुलाई और अगस्त तीन माह का राशन दिया जाएगा। तय किया गया कि जब-जब कोटाधारक आवंटित राशन उठाएंगे तो वह सभासद को सूचित करेंगे। कहा कि जिन कार्ड धारकों के राशन कार्ड खो गए हैं, वह थाने में सूचना दर्ज कराकर कार्ड की द्वितीय प्रति के लिए पूर्ति निरीक्षक दफ्तर में आवेदन कर सकते हैं। बैठक का संचालन ईओ सरिता राणा ने किया। वहां कमेटी के सदस्य नूर बेग, जिलानी अंसारी, सचिन गंगवार, ऊषा देवी, मरगूब अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed