फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No facilities, no security for school children

स्कूली बच्चों को न सुविधाएं, न सुरक्षा

Sun, 19 Nov 2017 11:52 PM IST
प्रवीन कोहली  खटीमा। 
प्रवीन कोहली  खटीमा।  Updated Sun, 19 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
No facilities, no security for school children
खटीमा के पंथागोठ गांव में भोजन करते बच्चे - फोटो : Amar ujala

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुचारू करने के दावे तो खूब हो रहे हैं, लेकिन बच्चों को न सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है न सुरक्षा। खटीमा वन रेंज में बसे पंथागोठ में विद्यालय के बच्चे टिनशेड में पढ़ रहे हैं। शौचालय न होने की वजह से उन्हें जगबुढ़ा नदी किनारे जंगल में जाना पड़ता है। इससे वन्य जीवों के हमले का डर बना रहता है। 

विज्ञापन


ब्रिटिशकाल से ही तराई के जंगलों में गोठ खत्ते अस्तित्व में हैं। सर्दियों में यहां पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालक अपने पशुओं को लेकर परिवार सहित यहां आ जाते थे। गर्मियों में वापस लौटते थे। आजादी के बाद यहां पर बसासत शुरू हो गयी। इन्हीं में एक है पंथागोठ। करीब 55 परिवार वाले इस गांव में शिक्षा गारंटी केंद्र की स्थापना 13 साल पहले की गई। 2012 में शिक्षा गारंटी केंद्र को सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमकि विद्यालय में उच्चीकृत किया गया। तभी से टिनशेड में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्यालय की न चहारदीवारी है न शौचालय की व्यवस्था। बच्चे शौच के लिए जगबुड़ा नदी के किनारे जंगल की ओर जाते हैं। इस जंगल में हाथी और तेंदुओं का भी भय बना रहता है। विद्यालय में 29 बच्चे पंजीकृत हैं। खंड शिक्षाधिकारी सोनी मेहरा कहती हैं कि वन विभाग से जमीन विद्यालय के नाम स्थानांतरित न होने से स्कूल में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। जो भी सुविधाएं हमारे स्तर से हो सकती हैं। वह विद्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही तहसील में अलग-अलग है वन कानून
पंथागोठ के लोग वोट बैंक कम होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। एक ही तहसील में दो-दो वन कानून चल रहे हैं। एक ओर घने जंगलों के बीच बसे सरपुड़ा राजस्व ग्राम के तोक बग्घा 54 में सांसद आदर्श ग्राम के चलते सारी सुविधाएं लागू की जा रही हैं। यहां इंटर कालेज, डेयरी भवन, बारातघर, सीसी रोड, विद्युतीकरण, बीएसएनएल टावर, गेहूं, धान खरीद केंद्र सहित तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं पंथागोठ गांव में एक ईंट तक वन विभाग नहीं लगाने दे रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां की बेहद कम आबादी होना है, जो बड़ा वोट बैंक नही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed