फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No eligible person's name should be left out and ineligible voters should not be included in the voter list.

Udham Singh Nagar News: किसी पात्र का नाम न छूटे और अपात्र मतदाता सूची में न हों शामिल

Thu, 13 Nov 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 13 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
No eligible person's name should be left out and ineligible voters should not be included in the voter list.
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में क्षेत्र के सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य वर्ष 2003 और 2025 के मतदाता आकड़ों की मैपिंग को सटीक और समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना था। डीएलएमटी विनय कुमार ने प्रशिक्षण सत्र में मतदाता सूची संबंधित तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

बीएलओ को बताया कि वे अपने बूथ के 2003 मतदाता सूची और 2025 मतदाता सूची के मतदाताओं के मैपिंग बीएलओ एप के माध्यम से पात्र मतदाताओं का सत्यापन करें। नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं और मृत व स्थानांतरित व्यक्तियों के नामों को सूची से हटाया जाए। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है और इस दिशा में बीएलओ की भूमिका सबसे अहम है। प्रशिक्षण में डीएलएमटी टीम ने मतदाता पोर्टल, गरुड़ एप और बीएलओ एनआईसी प्लेटफार्म के माध्यम से डेटा एंट्री, संशोधन और फील्ड सत्यापन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed