{"_id":"682b8b52da17f6f2270ca384","slug":"no-doctor-in-health-centre-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-109513-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आरोग्य मंदिर पर लटका था ताला एक घंटे बाद भी नहीं पहुंचा डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आरोग्य मंदिर पर लटका था ताला एक घंटे बाद भी नहीं पहुंचा डॉक्टर
Tue, 20 May 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। सीएमओ केके अग्रवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम ने डॉक्टरों को केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश दिए।
आरबीएसके की टीम ने सोमवार को गांव देवकली, पूरनगढ़, बलखेड़ा और सिद्धा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम को गांव देवकली में स्थित आरोग्य मंदिर के दरवाजे पर ताला लटका मिला। देवकली में तैनात डॉक्टर से संपर्क करने पर डॉक्टर ने 15 मिनट में पहुंचने की बात कही लेकिन वह एक घंटे बाद भी नहीं पहुंचा।
टीम ने डॉक्टर की अनुपस्थिति पर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्रेक्षित किया है। वहीं सीएमओ केके अग्रवाल ने अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है। टीम में डॉ. कविंद्र पांगती, डॉ. पूजा बुंगला, भागपत सिंह थे।