फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Construction in Nanakmatta Sahib

डीएम ने लगाई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्माण कार्यों पर रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
No Construction in Nanakmatta Sahib
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से कथित तौर पर बिना प्रस्ताव, टेंडर तथा कोटेशन के लाखों रुपये के काम कराने के आरोप पर डीएम ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। डीएम ने मामले की जांच के लिए उपजिलाधिकारी सितारगंज सहित तीन अधिकारियों की जांच कमेटी नियुक्त की है।
विज्ञापन

सितारगंज निवासी हरविंदर सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह तथा कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह पर गुरुद्वारा संविधान के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में पदाधिकारियों पर बिना नक्शा, प्रस्ताव पारित तथा बजट के गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के भवन तथा हाल का निर्माण करने, निर्माण कार्य में प्रबंधक समिति के अध्यक्ष के भट्ठे से ईंट का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गुरुद्वारा संविधान में साफ लिखा है कि कोई भी सदस्य व पदाधिकारी गुरुद्वारा साहिब से व्यापार नहीं करेगा। आरोप लगाया कि पदाधिकारियों ने पर्यटन विभाग की ओर से बनाए सुलभ शौचालय को तोड़कर वहां पर हाल बनाना शुरू कर दिया है।
गुरुद्वारा साहिब के लंगर में प्रयुक्त होने वाला लाखों का सामान बिना टेंडर तथा बिना कोटेशन के मनमर्जी से खरीदा जा रहा है। हरविंदर की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीते 27 नवंबर को जारी आदेश में गुरुद्वारा साहिब में सभी निर्माणाधीन कार्य पर रोक लगाते हुए कार्यों की जांच के लिए कमेटी नियुक्त की है। जांच कमेटी में उपजिलाधिकारी सितारगंज, उप कोषाधिकारी सितारगंज तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड खटीमा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

संविधान के अनुरूप हो रहे निर्माण कार्य : सिंह
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा कि प्रबंधक कमेटी की बैठक में पारित प्रस्तावों के तहत ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। जर्जर हो चुके श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की जगह पर नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। सभी निर्माण कार्य तथा खरीद में पारदर्शिता बरती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed