{"_id":"6a96644a1eba9e5bda0e543c","slug":"nitesh-jha-inspected-development-projects-in-rudrapur-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के विकास की कवायद तेज: शहरी विकास सचिव नितेश झा ने परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के विकास की कवायद तेज: शहरी विकास सचिव नितेश झा ने परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए ये निर्देश
Tue, 01 Sep 2026 11:06 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:06 AM IST
सार
रुद्रपुर को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए शासन ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को उत्तराखंड शासन के शहरी विकास सचिव नितेश झा ने महापौर विकास शर्मा समेत अन्य अधिकारियों के साथ शहर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नितेश झा ने रुद्रपुर में विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर को सुनियोजित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावित बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को उत्तराखंड शासन के शहरी विकास सचिव नितेश झा ने महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय एवं नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ शहर में संचालित और प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति और मौके की स्थिति की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान महापौर विकास शर्मा ने शहरी विकास सचिव के समक्ष रुद्रपुर की वर्तमान समस्याओं के साथ शहर की भविष्य की जरूरतों का खाका भी रखा। ड्रेनेज और सीवर जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से लेकर पेयजल व्यवस्था, विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, नगर निगम की पुरानी मार्केटों के कायाकल्प, नए व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और पर्यावरण मित्रों के लिए आवास निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने इन योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने के लिए शासन स्तर से सहयोग की अपेक्षा की, जिस पर सचिव ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
शहरी विकास सचिव नितेश झा ने किच्छा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। यहां कभी वर्षों से जमा कूड़े का विशाल ढेर शहर के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था। नगर निगम के प्रयासों से अब इस स्थान की तस्वीर बदल चुकी है और कूड़े के पहाड़ वाली भूमि को पार्क के रूप में विकसित किया गया है। सचिव ने मौके पर हुए बदलाव को देखा और नगर निगम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नगर निगम के सीबीजी प्लांट का भी निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महापौर ने उन्हें कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता को लेकर नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
विज्ञापन
शहरी विकास सचिव ने नगर निगम भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर और अधिकारियों ने उन्हें नगर निगम के प्रस्तावित नए भवन की योजना के बारे में जानकारी दी। काशीपुर बाईपास रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के पास प्रस्तावित मल्टी कॉम्प्लेक्स के लिए चिन्हित भूमि का भी सचिव ने स्थलीय निरीक्षण किया। यहां प्रस्तावित निर्माण की रूपरेखा के साथ इंडेन गैस एजेंसी की प्रस्तावित शिफ्टिंग को लेकर भी चर्चा हुई।