{"_id":"5856d1ef4f1c1b5361c06111","slug":"nisha-and-hope-i-can-get-to-grips-with-the-doll-s-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ में आई गुड़िया से मिल सकता है निशा और आशा का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ में आई गुड़िया से मिल सकता है निशा और आशा का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममेरे भाइयों द्वारा मोटी रकम के लिए अपनी पत्नियों की फर्जी शादी कराने के मामले में फिरोजाबाद की दलाल गुड़िया पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। पूछताछ में गुड़िया द्वारा आशा के साथ ही कुछ और नामों का खुलासा होने के बाद अब पुलिस ने जयपुर और मथुरा में डेरा डाल दिया है। जल्द ही पुलिस को आरोपियों के साथ ही लापता निशा के मिलने की भी उम्मीद जगी है।
कुछ दिन पहले बरेली और रुद्रपुर निवासी ममेरे भाई प्रदीप और सोनू द्वारा मोटी रकम के लालच में अपनी पत्नियों की फर्जी शादी कराने का मामला प्रकाश में आया था। जांच के बाद पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी पतियों के साथ ही रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी पुष्पा को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान पूछताछ में प्रदीप, सोनू और पुष्पा ने फिरोजाबाद निवासी गुड़िया और मथुरा निवासी आशा द्वारा युवतियों की फर्जी शादी का सौदा कराने की बात कबूली थी।
इसके बाद पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लेते हुए फिरोजाबाद में दबिश देकर गुड़िया को हिरासत में लिया है। पूछताछ में गुड़िया ने मथुरा की आशा के साथ ही कुछ अन्य नामों का भी खुलासा किया है। इसके बाद पुलिस ने मथुरा पहुंचकर दलाल आशा की धरपकड़ तेज कर दी है। इसके साथ ही जयपुर में भी पुलिस ने डेरा जमा रखा है। मामले को लेकर कोतवाल एनएन पंत का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने के साथ ही आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। फिरोजाबाद में दबिश देने गई टीम के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं जिनके आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जगी है।