{"_id":"6832254a64ff6fbe2c0e6cbc","slug":"ninth-murder-accused-arrested-before-preparation-for-attachment-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125096-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुर्की की तैयारी से पहले नौवां हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुर्की की तैयारी से पहले नौवां हत्यारोपी गिरफ्तार
Sun, 25 May 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 25 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गल्ला मंडी में हुए पिता-पुत्र हत्याकांड में पुलिस ने नौंवे अभियुक्त सागर हुड़िया को किच्छा रोड स्थित होटल उदय रेजिडेंसी के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
28 अप्रैल को ईश्वर कॉलोनी निवासी गुरमेज सिंह संधू (62) और उनके छोटे बेटे मनप्रीत सिंह (28) की गल्ला मंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे अपनी दुकान पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने 29 अप्रैल को मुख्य अभियुक्त अवधेश सलूजा, उसके भाइयों दिनेश सलूजा, हेमंत सलूजा, हरीश सलूजा, चरनजीत सलूजा और कांट्रेक्टर विशाल आनंद को जेल भेज दिया था।
पुलिस ने दो मई को हरदीप सिंह लाडी निवासी ग्राम भोलापुर कदीम थाना खजूरिया रामपुर और 14 मई को गुरप्रताप उर्फ सन्नी मांगड़ निवासी पैगम्बरपुर थाना बिलासपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ˘
विज्ञापन
पुलिस को हत्याकांड में भागे सागर हुड़िया निवासी वार्ड नंबर 12 आर्य समाज गली निकट भगतसिंह चौक रुद्रपुर की तलाश थी।
उसके पकड़ने के लिए कई संभावित जगहों पर दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ में आया। वह दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।