फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nine Lacks items being smuggled from Nepal to India

नेपाल से तस्करी कर भारत लाया जा रहा 9 लाख रुपये का सामान एसएसबी ने पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Nine Lacks items being smuggled from Nepal to India
खटीमा में भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए तस्कर लाए जा रहे जब्त माल के साथ एसएसबी के जवान। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर पिकप में भारत लाया जा रहा चीनी मेवे (ड्राई फ्रूट), चिली पाउडर, जैम आदि सामान पकड़ा। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। एसएसबी ने बरामद माल सहित वाहन को कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसएसबी को बृहस्पतिवार तड़के 3.30 बजे सूचना मिली कि नेपाल से एक वाहन में नेपाल से तस्करी कर सामान भारत लाया जा रहा है। 57 वाहिनी एसएसबी सी समवाय मेलाघाट कंपनी कमांडर मनोहर लाल और डी समवाय नारायण नगर पार्टी कमांडर रविंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने 22 पुलिया के निकट बंधा गांव के रास्ते में एक पिकप वाहन देखा।
विज्ञापन

तस्करों अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को लॉक कर फरार हो गए। एसएसबी ने पिकप की तलाशी ली तो उसमें चीनी मेवे, चिल्ली पाउडर, जैम, साबुन, खट्टा-मीठा पाउडर, चाट मसाला, नेपाली इमली आदि सामान बरामद किया। एसएसबी ने बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी कमांडर मनोहर लाल ने बताया कि पकड़े गए सामान की कीमत लगभग 9, 24,400 है। उन्होंने बताया कि तस्करी का माल नेपाल से भारत लाया जा रहा था। टीम में एएसआई प्रेम सिंह, मदन राम, दिनेश सिंह रावत, ननवारे विट्ठल, राहुल कुमार, सरदरमल वर्मा, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र दास, संबंध कुदूपा, कृष्णानंद देवली, जयदीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed