फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nigam Workers Protested

निकाय कर्मचारी महासंघ में दोफाड़, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nigam Workers Protested
काशीपुर में नगरनिगम में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मियों ने सोमवार को सामूहिक अवकाश का ऐलान किया था लेकिन सुबह अकेंद्रीयत कर्मी ड्यूटी पर आ गए। इस पर संगठन के पदाधिकारियों में कहासुनी हो गई। इस बीच के एक पदाधिकारी के संगठन से इस्तीफे की सूचना से अफरातफरी मच गई। बाद में कर्मचारियों का सहयोग न मिलने पर संगठन के पदाधिकारी भी प्रदर्शन करने के बाद ड्यूटी करने लगे।
विज्ञापन

नगर निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से आठ सूत्री मांगों के लिए अकेंद्रीयत कर्मियों ने 13 सितंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान किया था। सोमवार सुबह जब निगम कार्यालय खुला तो अकेंद्रीयत कर्मी भी केंद्रीयत कर्मियों के साथ ड्यूटी पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने लगे। इसका पता जब शाखा अध्यक्ष राम सिंह को चला तो उन्होंने अकेंद्रीयत कर्मचारियों से सामूहिक अवकाश पर रहने को कहा लेकिन सभी कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। इसी बीच शाखा अध्यक्ष के अपने पद से इस्तीफा देने की अफवाह उड़ गई। हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफे की बात से इनकार किया। इसके बाद शाखा अध्यक्ष ने कुछ अकेंद्रीयत कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बाद अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी करते नजर आए। वहां पर परवेज, कपूर सिंह, राजकुमार आदि थे। इधर, ड्यूटी कर रहे कुछ अकेंद्रीयत कर्मियों ने कहा कि सामूहिक अवकाश के लिए उन्हेें संविदा व आउटसोर्स कर्मियों का सहयोग नहीं मिला, जिस कारण उन्होंने ड्यूटी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश पर रहे निगम कर्मचारी, बंद रहे दफ्तर
काशीपुर। आठ सूत्री मांगों के लिए निकाय कर्मचारी महासंघ की शहरी विकास निदेशालय के अपर निदेशक से वार्ता विफल होने के बाद काशीपुर नगर निगम कर्मचारी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। जिसके चलते निगम के सभी दफ्तर बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को निकाय कर्मी सामूहिक अवकाश रहे। जिसके चलते निगम के सभी दफ्तर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस, टेक्स समेत सभी महत्वपूर्ण विभाग में ताले लटके रहे। शाखा अध्यक्ष भगवान दास ने बताया कि अगर शीघ्र मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 20 सितंबर से निकाय कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद्र जोशी, कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा, अब्दुल सलीम, जगदीश सैनी, मनोज सारस्वत, संजय यादव, पवन सत्यवली, सुभाष शर्मा आदि थे।

नगर निगम के निर्माण अनुभाग में ड्यूटी करते कर्मचारी।

नगर निगम के निर्माण अनुभाग में ड्यूटी करते कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed