फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nigam Worker Protested

बाइक टकराने के विवाद में सफाई नायक पर हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nigam Worker Protested
काशीपुर आईटीआई थाने का घेराव करते पर्यावरण मित्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने ड्यूटी पर कार्यरत सफाई नायक के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। हमलावरों ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से आक्रोशित स्वच्छकों ने आईटीआई थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में तहरीर दिए जाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सफाई नायक जगवीर सिंह सोमवार की सुबह पर्यावरण मित्रों को साथ लेकर वार्ड नंबर 4 में काम करवा रहे थे। आरोप है कि वहां एक युवक ने सफाई नायक जगवीर सिंह की खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसने अपने तीन अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इन लोगों ने जगवीर सिंह के साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट की। बीचबचाव करने पर हमलावरों ने पर्यावरण मित्र विकास के साथ भी हाथापाई की। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से पर्यावरण मित्रों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने आईटीआई थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस मामले में सफाई नायक की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। घेराव करने वालों में सुभाष कुमार, सुमित कुमार, रवि कुमार, अर्जुन कुमार, सुंदरलाल आदि है। एमएनए प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में आने पर सीओ मनोज कुमार और थाना प्रभारी को अवगत कराया गया है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed