फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Newborn died in fights between hospital staff and family members in kashipur uttarakhand

Uttarakhand: अस्पताल कर्मियों और परिजनों में मारपीट, धक्का-मुक्की में नवजात की मौत, एक महिला समेत तीन लोग घायल

Wed, 29 Nov 2023 09:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Nov 2023 09:53 AM IST
सार

उत्तराखंड के काशीपुर में एक निजी अस्पताल में नवजात को दिखाने गए परिजनों और अस्पताल कर्मियों में  धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। इस दौरान नीचे गिरने से नवजात की जान चली गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Newborn died in fights between hospital staff and family members in kashipur uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के एक निजी अस्पताल में नवजात को दिखाने गए परिजनों और अस्पताल कर्मियों में मारपीट हो गई। धक्का-मुक्की के बीच गिरने ने नवजात की जान चली गई। इस पर परिजनों और उनके समर्थन में जुटे लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था। मारपीट परिजनों की ओर से की गई।
 

चैती चौराहा विद्यावासिनी कॉलोनी निवासी बॉबी ठाकुर की पत्नी पिंकी ने तीन दिन पहले बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। पिंकी अभी अस्पताल में भर्ती है। नवजात की तबीयत बिगड़ने पर बॉबी परिजनों के साथ उसे मंगलवार शाम चार बजे मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक अस्पताल के डॉक्टर ने एनआईसीयू खराब होने और सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन

 

आरोप है कि डॉक्टर ने बॉबी के भाई शिवम ठाकुर से अभद्रता करते हुए मोबाइल छीन लिया। शोर-शराबा होने पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बॉबी की गोद से बच्चा जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि किसी ने शिवम के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। बॉबी और उसकी मां ममता ठाकुर को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - वंदना वर्मा, सीओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed