फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Newborn death case... Investigation team formed on the instructions of CMO

Udham Singh Nagar News: नवजात मौत मामला... सीएमओ के निर्देश पर जांच टीम गठित

Sat, 17 Jan 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Newborn death case... Investigation team formed on the instructions of CMO
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से नवजात की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. केके अग्रवाल ने जांच टीम का गठन किया है। यह कार्रवाई ट्रांजिट कैंप निवासी अंकुश कुमार की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के बाद की गई है।
विज्ञापन

बीती 14 जनवरी को अंकुश कुमार अपनी गर्भवती भाभी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल में महिला को समय पर समुचित चिकित्सीय उपचार नहीं मिला। उपचार में देरी और संतोषजनक देखभाल न होने के कारण वे महिला को एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है। पीएमएस (प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक) डॉ. आरके सिन्हा का कहना है कि अस्पताल में महिला की नियमित निगरानी और आवश्यक उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के तीमारदारों ने जल्दबाजी में अस्पताल से छुट्टी लेकर निजी अस्पताल का रुख किया जबकि जिला अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार देखभाल में जुटी हुई थी।
सीएमओ ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक टीम गठित की गई है जो उपचार से संबंधित सभी पहलुओं, मेडिकल रिकॉर्ड और परिस्थितियों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed