फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Doctor in kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर और बाजपुर को मिले चार डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
New Doctor in kashipur
काशीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की यू क्वेट वी पे योजना के अंतर्गत काशीपुर और बाजपुर को चार डॉक्टर मिले हैं। इसमें तीन डॉक्टर एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय को और एक डॉक्टर बाजपुर सीएचसी को मिला है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय से हड्डी रोग विशेष, महिला एवं प्रस्तूति रोग विशेषज्ञ व एनेस्थेटिस्ट और बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा था। लगभग पांच महीने पहले एलडी भट्ट अस्पताल में अटैचमेंट में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ को मूल तैनाती वाले अस्पताल गदरपुर भेज दिया गया था, जिसके चलते अस्पताल हड्डी रोग विशेषज्ञ विहीन हो गया था। वहीं, अस्पताल में तैनात निश्चेतक लगभग 8-10 महीने पहले सेवानिवृत्त होने से यह पद भी रिक्त हो गया था।
विज्ञापन





अस्पताल को तीन विशेषज्ञ मिले हैं। निश्चेतक पद पर डॉ. पारूल सैनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ पद पर डॉ. सोनम जैन और हड्डी रोग विशेषज्ञ पद पर डॉ. अंकुर ठाकुर की तैनाती की है। वहीं बाजपुर सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ. साहिबा की तैनाती हो गई है।- डॉ. खेमपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed