फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Committie Formed After Election

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डायरेक्टर पदों पर प्रथम चरण का चुनाव संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
New Committie Formed After Election
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नई प्रबंधक कमेटी के लिए 27 डायरेक्टरो के पदों के लिए चार दिवसीय मतदान प्रक्रिया के प्रथम दिन पांच डायरेक्टर के पदों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। एक पद पर सिर्फ एक नामांकन से उस पर डायरेक्टर निर्विरोध चुना गया जिसके नाम की घोषणा मतगणना के दिन होगी। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी, सीओ खटीमा बीएस भंडारी के साथ जिले के थानों की पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नई प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर बनने के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 27 डायरेक्टरों के लिए सोमवार को प्रथम चरण में छह वार्डों के लिए मतदान हुआ। वार्ड नंबर एक जसपुर से सिर्फ एक नामांकन होने की वजह से डायरेक्टर का निर्विरोध बनना तय है जिसके नाम की घोषणा मतगणना दिवस पर की जाएगी। गुरुद्वारा साहिब के अतिथि गृह में बने मतदान केंद्र पर वार्डों के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तीन चरणों में मतदान हुआ। गुरुद्वारे के डेलीगेटों ने वार्ड नंबर दस किच्छा, वार्ड नंबर तीन हल्द्वानी, वार्ड नंबर आठ बिलासपुर शहर, वार्ड नंबर 20 पूरनपुर उत्तरी, वार्ड नंबर नौ बिलासपुर पूर्वी के लिए अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

मतदान केंद्र को चारों तरफ से सील कर आने-जाने के लिए सिर्फ एक मार्ग निर्धारित किया गया था जिस पर पुलिस बल तैनात था। मतदान की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए चुनाव अधिकारी एडीएम जय भारत सिंह, एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी, सीओ खटीमा बीएस भंडारी, थानाध्यक्ष केसी आर्य के साथ ही पुलिस लाइन से आए इंस्पेक्टर सलाउद्दीन समेत 40 यूपीएसी वाहिनी के जवान मौके पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed