{"_id":"697a5e2fc31ce7846f084cfe","slug":"negligence-was-seen-in-front-of-the-offices-of-the-dm-and-the-municipal-commissioner-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136376-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डीएम और नगर आयुक्त के दफ्तरों के आगे दिखी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डीएम और नगर आयुक्त के दफ्तरों के आगे दिखी लापरवाही
विज्ञापन
रुद्रपुर में डीएम कार्यालय के सामने की गई खुदाई। अमर उजाला
रुद्रपुर। सरकारी तंत्र की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। नैनीताल हाईवे पर इंदिरा चौक से डीएम कार्यालय तक सड़क के दोनों ओर खतरा है। कहीं नाले गहरे हैं तो कहीं सड़कों के किनारे खोदकर छोड़ दिया गया है। जब काम में समय लग रहा था तो सड़कों के किनारे पहले खुदान क्यों कर दिया। ये सवाल कई लोगों के जेहन में है। साथ ही जहां गहरे नाले हैं उन्हें कवर क्यों नहीं किया जा रहा है। सिस्टम भले इसे लेकर लापरवाह बना है, लेकिन खतरा गड्ढों से झांक रहा है।
डीएम कार्यालय के आगे खोदे गए गड्ढे
नैनीताल हाईवे पर डीएम कार्यालय का गेट है। जहां पर हाईवे पार करने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाना है। फ्लाईओवर न्यायालय से डीएम कार्यालय को जोड़ेगा। निर्माणदायी संस्था की ओर से डीएम कार्यालय के बंद गेट पर गहरे गड्ढे खोदे हैं, लेकिन काम में देरी हो रही है। गड्ढों से यहां भी खतरा बना है।
नगर निगम के पास जरा संभल कर चलें
नगर निगम गेट के सामने लोक निर्माण विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकता है। सड़क के किनारे खुदाई की गई है। यदि कोई वाहन अनियंत्रित हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क चौड़ीकरण के लिए ये खुदान किया गया है। मगर लंबे इंतजार के बाद सड़क नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
31वीं वाहिनी पीएसी के आगे भी खतरा
नैनीताल हाईवे पर 31वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य गेट के आगे खतरा है। पीएसी की तरफ सड़क के किनारे एक नाला है जो सालों से खुला पड़ा है। सड़क से अगर वाहन अनियंत्रित होकर यहां गिरा तो किसी की जान भी जा सकती है। इस ओर किसी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान अभी तक नहीं गया है। शायद किसी हादसे का इंतजार है।
जिला अस्पताल के आगे भी लापरवाही के गड्ढे
जिला अस्पताल के आगे भी हादसों का खतरा है। पुलिया के पास ही सड़कों के नीचे गड्ढे किए गए हैं। साथ ही ऊपर से नाला बहकर आ रहा है। इसे कवर किया जाना जरूरी है। क्योंकि अस्पताल में कई बार एंबुलेंस ही मरीजों को तीव्र गति में लेकर आती है ताकि मरीज की जान बची रहे। लापरवाही के गड्ढे नहीं भरे तो खतरा हो सकता है।
वर्जन
सड़क बनाने का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। इस काम को जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है। - शिप्रा जोशी पांडे, नगर आयुक्त।
वर्जन
फ्लाईओवर बनाने के लिए निर्माणदायी संस्था की ओर से गड्ढे खोदे गए हैं। इसका काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - नितिन सिंह भदौरिया, डीएम।