पंतनगर। जैव प्रौद्योगिकी परिषद् (बायोटेक) में कोविड-19 के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशाला की गई। मुख्य अतिथि पंतनगर विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि कोविड-19 के प्रति जागरूकता कार्यक्रम को निरंतरता से चलाने की आवश्यकता है। यदि संक्रमण है तो उसे छुपाएं नहीं बल्कि इलाज कराएं। संक्रमण से जान भी जा सकती है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के कोविड टेस्टिंग लैब प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कोविशील्ड वैक्सीन की कार्य दक्षता के बारे में बताया। कहा कि कोरोना में कई अंगों के एक साथ खराब होने से मरीज की मृृत्यु हो जाती है। परिषद् निदेशक प्रो. डीके सिंह ने कहा कि परिषद् की ओर से शीघ्र ही कोविड टेस्टिंग लैब का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। डॉ. हिमांशु बंसल ने कोविड वैक्सीन निर्माण में बायो टेक्नोलॉजी की भूमिका को अहम बताया। संचालन परिषद् की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. कंचन कार्की और आभार तकनीकी अधिकारी जितेंद्र सिंह बोहरा ने जताया। वहां वैज्ञानिक डॉ. मणिंद्र मोहन, डॉ. सुमित पुरोहित, ओपी वार्ष्णेय, अमित पुरोहित, पूनम सिंह, मीना नेगी, चंद्रशेखर, केशव सिंह आदि थे।