फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NDA government should become serious about farmers' issues: Tikait

किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर हो जाए एनडीए सरकार : टिकैत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
NDA government should become serious about farmers' issues: Tikait
सितारगंज में प्रेस वार्ता करते किसान नेता राकेश टिकैत। संवाद
सितारगंज। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, बिजली, भूमि अधिग्रहण, कर्ज माफी के मुद्दे यथावत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करेगी तो किसानों का शिष्टमंडल जाएगा। उन्होंने कहा अकेले वार्ता नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को सितारगंज में प्रेसवार्ता में टिकैत ने कहा कि सरकार उद्यमियों को फायदा पहुंचाने के लिए निर्णय लेती रही है। एक तरफ जंगल काटे जा रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ पर्यावरण के नाम पर 10-15 वर्षों में वाहनों का रजिस्ट्रेशन समाप्त कर रही है। सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो उनकी विचारधारा से सहमत नहीं है। उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं से वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कहा कि देश में वैचारिक क्रांति आ चुकी है, सरकार का रवैय्या नहीं बदला तो फिजिकल क्रांति भी आएगी।
विज्ञापन


वहीं किसानों से टिकैत ने कहा कि जहां भी किसान संगठन कमजोर हैं, वहां किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। राजस्व, बिजली समेत किसानों से संबंधित विभागों में किसानों का शोषण होता है। उन्होंने एकजुट होने व संगठन मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में साइलेंट वोटिंग ने जनता का नजरिया दिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि 15 से 18 जून तक हरिद्वार में किसान कुंभ चिंतन शिविर में भागीदारी करेंगे। यहां भाकियू टिकैत के यूपी व राज्य प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, जसविंदर सिंह जस्सा, गुरप्रीत सिंह औजला, गुरसाहब सिंह थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed