फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   National girl child day

बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करें प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
National girl child day
खटीमा में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : KHATIMA
पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा कोमल जोशी ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। बालिका दिवस पर कोमल जोशी को देहरादून में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नीलांबर जोशी ने बताया कि कोमल ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया था। उसका जिले में तीसरा तथा सितारगंज ब्लॉक में प्रथम स्थान आया था। सितारगंज ब्लॉक से एकमात्र चयनित कोमल जोशी को रविवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल और विधायक खजान दास ने प्रशस्तिपत्र और स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया। कोमल की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (संवाद)
विज्ञापन

बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को करने चाहिए प्रयास
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह एवं गृह विज्ञान महाविद्यालय की स्वर्णिम जयंती पर मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग तथा स्वास्ति सुगम फाउंडेशन के सहयोग से ‘उज्जवल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तीकरण’ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि अधिष्ठात्री गृह विज्ञान डॉ. अल्का गोयल ने कहा कि बेटियों के बिना समाज अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके संरक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्राध्यापिका व अधिष्ठात्री स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय डॉ. अर्चना राज सिंह ने बालिकाओं के महत्व व सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सह-प्राध्यापिका मानव विकास व पारिवारिक अध्ययन डॉ. ऋतु सिंह ने बालिकाओं के व्यक्तित्व निर्माण के फायदे के बारे में बताया जिससे वे भविष्य में स्वयं का निर्माण कर सकें। वेबिनार में देश के विभिन्न राज्यों के 95 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। (संवाद)
चित्रकला में दिखाई प्रतिभा
खटीमा। भारत विकास परिषद की ओर से 18 जनवरी से आयोजित बालिका सप्ताह कार्यक्रम का समापन प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। ग्रामीण एवं साधन विहीन क्षेत्रों में पाई जाने वाली समस्याएं आयरन की कमी, एनीमिया के निदान के लिए लोहे की कढ़ाही एवं गुड़, चने का वितरण किया गया।

ग्राम मुडेली स्थित तारा बाल संस्थान में बालिका सप्ताह कार्यक्रम में प्रकृति के संरक्षण सेव अर्थ विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विमलेश मौर्य ने योग की विधाओं, आसन के बारे में बताया। बच्चों ने कविता पाठ किया। संचालन भाविप सचिव नीरज वर्मा ने किया। वहां विशाल गोयल, विवेक अग्रवाल, हरीश शर्मा, विक्रम गुलाटी, अमित सक्सेना, दीपक बत्रा, हरप्रीत गावा, रेनू वर्मा, मीनू गोपाल, आरती डाबर आदि थे। (संवाद)

कोमल जोशी।

कोमल जोशी।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed