{"_id":"611028928ebc3efcd32cd8e6","slug":"name-is-not-mentioned-rudrapur-news-hld4339167191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना पट्ट पर अभी भी श्याम आर्या डीएसओ और कुर्सी पर तेजबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना पट्ट पर अभी भी श्याम आर्या डीएसओ और कुर्सी पर तेजबल
रुद्रपुर के जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर सूचना पट में दर्ज डीएसओ श्याम आर्य का नाम।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
पूर्ति विभाग में लापरवाही का आलम यह है कि डीएसओ तेजबल सिंह हैं लेकिन उनके कार्यालय के बाहर लगे सूचना पट पर आज भी पूर्व डीएसओ श्याम आर्या लिखा गया है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का सूचना पट दीवार पर बना हुआ है। जिसमें नियम कानूनों की जानकारी दर्ज की गई है। सूचना पट्ट में लोक सूचना अधिकारी के नाम दर्ज हैं। इसमें (जिला पूर्ति अधिकारी) डीएसओ के कॉलम में श्याम आर्या का नाम दर्ज है। जाहिर है कि तब श्याम आर्या ही डीएसओ थे। उनका कार्यकाल 13 जुलाई 2017 से 25 दिसंबर 2021 तक रहा।
विज्ञापन
इसके बाद उसका देहरादून तबादला होने पर नरेश दुर्गापाल को चार्ज सौंपा गया। नरेश 26 दिसंबर से 23 फरवरी तक प्रभारी डीएसओ रहे। 24 फरवरी से 30 मार्च तक प्रशिक्षु आईएएस जयकिशन, 31 मार्च से पांच अप्रैल तक धमेंद्र सिंह धामी डीएसओ पद पर रहे। अब छह अप्रैल से तेजबल सिंह डीएसओ की कुर्सी संभाल रहे हैं। श्याम आर्या के बाद चार अधिकारियों के बदलने पर भी सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के सूचना पट से श्याम आर्या का नाम नहीं बदला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।