{"_id":"69289f7a1b6af53f400e23b7","slug":"nagla-kichha-will-be-made-a-four-lane-road-for-the-khurpiya-industrial-cluster-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-133482-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खुरपिया औद्योगिक क्लस्टर के लिए बनेगी नगला-किच्छा बनेगा फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खुरपिया औद्योगिक क्लस्टर के लिए बनेगी नगला-किच्छा बनेगा फोर लेन
Fri, 28 Nov 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
कालिका रावल
रुद्रपुर। देश के औद्योगिक विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे बनाया जा रहा है। इसके तहत जिले के खुरपिया में बनाए जा रहे औद्योगिक क्लस्टर तक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। लोनिवि ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
लोनिवि प्रांतीय खंड ने नगला-किच्छा सड़क को फोर लेन बनाने के लिए 80.62 करोड़ रुपये लागत का प्रस्ताव तैयार किया है। 10.69 किमी लंबी सड़क वर्तमान में डबल लेन है। सड़क का प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। खुरपिया औद्योगिक क्लस्टर पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। क्लस्टर का बुनियादी ढांचा खड़ा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस प्रोजेक्ट की लगातार माॅनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम प्रोजेक्ट को राज्य में औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर बता रहे हैं। इस लिहाज से नगला-किच्छा सड़क को फोर लेन बनाने के प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सड़क का विस्तार नगला-किच्छा क्षेत्र के विकास में भी अहम मनाना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
--
अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे पर एक नजर
अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा (एकेआईसी) एक विशाल परियोजना है जिसे भारत सरकार ने पंजाब के अमृतसर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक सात राज्यों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। कॉरिडोर के तहत औद्योगिक क्लस्टर और परिवहन का बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाना है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। यह गलियारा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा। परियोजना की आधारभूत संरचना में सड़क, रेल और अन्य परिवहन सुविधाओं का निर्माण शामिल है। परियोजना से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कॉरिडोर विनिर्माण क्षेत्र और कृषि-प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देगा। अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा पूर्वी और उत्तरी भारत में व्यापार, नौकरी और विनिर्माण (कच्चे माल को संशोधित कर मूल्यवान वस्तुओं का उत्पादन करना) को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
कोट खुरपिया औद्योगिक क्लस्टर तक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए नगला-किच्छा सडक को फोरलेन बनाया जाना है। राज्य योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। - विनोद सनवाल, सहायक अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रपुर