फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nagar Nigam Sent notice to Peyjal Nigam

Udham Singh Nagar News: शहर की 45 सड़कों के निर्माण से पहले पेयजल निगम को भेजा नोटिस

Mon, 10 Jul 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Sent notice to Peyjal Nigam
एक करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शहर की 45 सड़कों के निर्माण से पहले नगर निगम ने पेयजल निगम काशीपुर (अमृत डिविजन) को नोटिस भेजा है। नगर निगम की ओर से चेतावनी दी गई है कि सड़कों के निर्माण से पहले ही पेयजल लाइनें बिछा दी जाएं। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद उसे खोदने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शहर के ट्रांजिट कैंप स्थित ठाकुर नगर, शिवनगर, रम्पुरा आदि क्षेत्रों में निगम की ओर से छोटी-छोटी 45 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वार्ड-1 में तीन, वार्ड-2 में दो, वार्ड-4 में एक, वार्ड पांच में एक इसी तरह वार्ड-40 तक सभी वार्डों में एक या दो सड़कों के निर्माण किए जा रहे हैं। इसका शुभारंभ भी मेयर रामपाल सिंह ने कर दिया है। दरअसल, ट्रांजिट कैंप समेत अन्य क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत लोगों को पेयजल कनेक्शन देने की कवायद की जा रही है। इसके तहत सड़कों में पेयजल लाइनें बिछाने का कार्य किया जा रहा है। मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि शहर में विकास करने के लिए शहर की 45 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोबारा सड़कें न खोदी जाएं, इसके लिए पेयजल निगम अमृत डिविजन को नोटिस भेजा गया है। कहा कि सड़कों के निर्माण कार्यों के बाद पेयजल लाइन डालने की निगम की ओर से एनओसी नहीं दी जाएगी, इसलिए इन्हें पहले ही पेयजल लाइन डालने के लिए चेता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed