फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nab wanted to speed up instruction

वांछितों की धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 25 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उलाना ब्यूरो काशीपुर
अमर उलाना ब्यूरो काशीपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nab wanted to speed up instruction
काशीपुर में थाना इंचार्जों की बैठक लेती एएसपी - फोटो : अमर उजाला
 डीजीपी के आदेश पर चल रहे वांछितों की धरपकड़ और अपराधियों के सत्यापन अभियान को लेकर एएसपी  कमलेश उपाध्याय ने सर्किल के इंस्पेक्टर और एसओ की बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कोताही बरतने पर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन



बुधवार को अपने कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि वांछितों की धरपकड़ को तेज किया जाए। सेक्टर के थानों में 89 वांछितों में से 54 गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी वांछितों की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन


नकबजनी, गैंगेस्टर, लूट और डकैती में पिछले पांच साल में लिप्त रहे बदमाशों का सत्यापन गंभीरता से किया जाए। निरोधात्मक कार्यवाही के तहत 18 अपराधियों के खिलाफ 110 जी और 7 पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान 8 सितंबर तक चलाया जाना है। इस मौके पर सीओ मिथिलेश  कुमार, कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र सिंह धौनी, वीके जेठा, आरके चमोली सहित अनेक मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed