फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mushroom farming makes women self-reliant

Udham Singh Nagar News: मशरूम की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Mon, 15 Dec 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mushroom farming makes women self-reliant
रुद्रपुर। मशरूम की खेती महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का एक नया मार्ग बन रही है। जिले के तमाम विकासखंड़ों में महिलाएं इससे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से भी मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को 60 फीसदी से अधिक धनराशि का अनुदान और महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिले में 100 से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर मशरूम की खेती कर रही हैं।
विज्ञापन

छतरपुर क्षेत्र में सूर्या स्वयं सहायता समूह का संचालन कर रही रीना बताती हैं कि समूह की कई महिलाएं मशरूम की खेती कर स्वरोजगार कर रही हैं। विभिन्न प्रकार के मशरूम अलग-अलग मौसम में उगाए जा सकते हैं जिससे आय का निरंतर स्रोत बना रहता है। शिव शंकर स्वयं सहायता समूह की दीपा बताती हैं कि इससे कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। समूह की महिला सदस्य इस कारोबार से जुड़कर अपने परिवार का सहारा बनी हैं। अब मशरूम की खेती से सभी की आर्थिक दशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से महिला समूहों को मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं। मशरूम की खेती लाभकारी है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। - सुशील मोहन डोभाल, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed