फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Murder of two real sisters in Kashipur

तंत्र-मंत्र के चक्कर में परिवार: ऊपरी हवा का साया बताकर दो बेटियों की हत्या! माता-पिता समेत छह लोग हिरासत में

Sat, 25 Nov 2023 07:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Nov 2023 07:18 PM IST
सार

काशीपुर में एक घर के अंदर एक कमरे में दो सगी बहनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Murder of two real sisters in Kashipur
तंत्र-मंत्र के चक्कर में परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड स्थित उधमसिंह नगर के काशीपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिक कॉलोनी में एक घर के अंदर एक कमरे में दो सगी बहनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि तंत्र-मंत्र के चलते पिता ने ही दोनों बेटियों को पीट-पीटकर मार डाला है। हालांकि पुलिस अभी विस्तृत जांच के बाद ही आधिकारिक पुष्टि करने की बात भी कह रही है।

विज्ञापन


लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिक कॉलोनी में अली हसन उर्फ सूरज के घर में शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे उसकी बेटी फरीन (19) व यासमीन (11) के शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक दीपक जोशी व एसओजी के कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घर में मौजूद मृतक फरीन व यासमीन की मां हुस्न जहां व भाई फरमान से जानकारी ली।

विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में चार बेटी हिना, शाहिन, फरीन व यासमीन के अलावा तीन बेटे अरमान, फरमान व रिजवान हैं। हिना की शादी हो चुकी है वह अपनी ससुराल में रहती है। पूछताछ के दौरान पता चला कि अली हसन का परिवार तंत्र-मंत्र में विश्वास करता है और दोनों बेटियों की मौत का कारण भी इसे ही बताया जा रहा हैं। वहीं, जब पुलिस ने राज मिस्त्री का काम करने वाले पिता अली हसन व उसके अन्य दो बेटों के संबंध में पूछताछ की तब पता चला कि वह कटोराताल स्थित भुल्लन शाह बाबा की मजार पर बीती रात से गए हुए हैं।

उधर, जब पुलिस ने क्षेत्रवासियों से जानकारी जुटाई तब पता चला की बीते 4-5 दिन से घर के अंदर से काफी चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। अली हसन का परिवार मोहल्ले में किसी से मेलजोल नहीं रखता था। इसलिए कोई वहां जाता नहीं था। बीते गुरुवार को क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया था कि दोनों बहनों पर ऊपरी हवा का साया है जिस पर पुलिस कर्मी परिजनों को समझाकर और उन्हें अच्छे डॉक्टरों से इलाज करावाने की सलाह देकर वापस लौट आए थे। शनिवार की सुबह फरीन व यासमीन की मौत की खबर मिली तो पुलिस अधिकारी भी चौंक गए।

विज्ञापन

एसपी अभय सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे प्रारंभिक जांच में तंत्र-मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि दोनों बेटियों पर ऊपरी हवा का साया होने के चलते पिता ने ही पीट-पीट कर उनकी उन्हें मार डाला, लेकिन पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घर के पास ही एक खाली प्लाट में कटा हुआ मुर्गा, कुछ रुपये व खून के निशान भी मिले हैं।

पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि इनमें से छोटी बहन की मौत लगभग 3 दिन पहले हो चुकी थी। जबकि बड़ी बहन की हत्या बीती रात किए जाने की आशंका लग रही है। जबकि कल रात ही पिता और दो भाई फरार हो गये थे। पुलिस ने आज सुबह माता-पिता, एक बहन व तीनों भाइयों को हिरसात में ले लिया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि दोनों बहनों की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

एसपी अभय सिंह ने बताया घटना के जांच के लिए रुद्रपुर से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम में शामिल हेड कॉस्टेबल भूपेंद्र सिंह, यशपाल आर्य व कांस्टेबल हेमेंद्र टम्टा और डॉग स्क्वायड की हेड कॉस्टेबल डॉग कैटी को लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान टीम ने खून के नमूने व कुछ संदिग्ध वस्तुएं कब्जे में ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed