फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipality will lay pipeline at a cost of Rs 1.5 crore

Udham Singh Nagar News: डेढ़ करोड़ की लागत से पाइप लाइन बिछाएगी नगर पालिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Municipality will lay pipeline at a cost of Rs 1.5 crore
सितारगंज में पेयजल पाइपलाइन योजना को बैठक करते अधिकारी। संवाद
सितारगंज। भीषण गर्मी में नलकूपों के सूखने से शहर के कई वार्डों में जलसंकट गहरा गया है। इससे निपटने के लिए नगर पालिका ने डेढ़ करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की है। शनिवार को मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर ईओ नौशाद हसीन ने जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर पाइपलाइन बिछाने को लेकर चर्चा की। जिसमें जनसंस्थान के अधिकारियों ने चार दिनों में योजना का एस्टीमेट बनाकर नगर प्रशासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन


ईओ ने बताया कि पालिका के टाइड ग्रांट में पेयजल योजना के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए बचे हैं। जिसकी मदद से आगामी दो महीने में पाइपलाइन बिछाने की योजना है। जेई उज्ज्वल कुमार ने बताया कि पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए दो महीने में पाइपलाइन बिछाने की योजना है। इस दौरान एई बीडी भट्ट ,रवि रस्तोगी, पंकज गहतोड़ी आदि थे ।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed