फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipality EO accuses two people of threatening life, handed over Tahrir

पालिका ईओ ने दो लोगों पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया, सौंपी तहरीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Municipality EO accuses two people of threatening life, handed over Tahrir
खटीमा। नगर पालिका के ईओ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर दो लोगों पर घर में घुसकर जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ईओ धर्मानन्द शर्मा ने कहा है कि वह वार्ड संख्या 20 में किराए के भवन में रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से नगर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। करीब 7 बजे अपने आवास पर वापस आए। आरोप लगाया कि सुबह करीब 8.15 बजे एक व्यक्ति जबरन उनके कमरे में घुस आया। आरोपी ने कूड़ा ठेके के अनुबंध को लेकर धमकी दी। उसके द्वारा इस काम के लिए कार्यालय में आने व मना करने पर जानमाल की धमकी दी। बाहर आया तो आरोपी ने दस हजार रुपये के नोट गेट पर फेंकते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। उसके साथ एक अन्य आरोपी पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। तथा उनके साथ एक और अज्ञात के होने की बात कही है। पुलिस से करवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है। ईओ ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दे दी है। देर शाम तक कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed