फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipal Corporation prepares strategy to deal with heat and heat wave

Udham Singh Nagar News: गर्मी और लू से निपटने के लिए नगर निगम की रणनीति तैयार

Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation prepares strategy to deal with heat and heat wave
रुद्रपुर। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए नगर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है। जन-राहत कार्यों की समीक्षा के लिए मेयर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक हुई जिसमें लू से बचाव के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति से लेकर लावारिस पशुओं और सफाई कर्मियों तक के लिए कई अहम निर्णय हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम की बैठक में मेयर ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश से भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग की लू की चेतावनी पर निगम ने स्वास्थ्य, विद्युत और जल संस्थान के साथ समन्वय स्थापित किया है। शहर पेयजल की किल्लत दूर करने को कैंपर रखे जाएंगे। मेडिसिटी के पास श्रमिक वर्ग के लिए शेड का निर्माण होगा जिसमें शौचालय और पेयजल की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए सभी यात्री शेडों का कायाकल्प कर उन्हें ठहरने योग्य बनाया जाएगा। बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम के सभी स्वास्थ्य केंद्र अलर्ट है।
मेयर ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर ओआरएस, ग्लूकोज और जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी। जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी जाएगी। ई-रिक्शा चालकों और जरूरतमंदों को पानी की बोतल और गमछा बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पानी की आपूर्ति के लिए निगम नए टैंकरों की व्यवस्था कर रहा है। लावारिस पशुओं के लिए शहर में वाटर टब रखे जाएंगे।
गर्मी को देखते हुए सफाई कर्मचारियों के कार्य समय में बदलाव का निर्णय लिया गया है ताकि वह धूप से बच सकें।
विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि गर्मी के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाए ताकि पेयजल पंप और आम जनता को परेशानी न हो। तापमान कम करने के लिए नगर निगम ने क्लीन और ग्रीन अभियान को गति देने का फैसला किया है। निगम अब अपनी स्वयं की नर्सरी विकसित करेगा जिसमें स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे तैयार किए जाएंगे। इन पौधों को शहर के सभी वार्डों में रोपित किया जाएगा, जिससे न केवल शहर हरा-भरा होगा बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार भी मिलेगा।

बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-----
राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन और पानी के कनेक्शन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
शहरवासियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन और पानी के कनेक्शन जैसे कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम परिसर में प्रत्येक सोमवार को इन सेवाओं के लिए विशेष डेस्क उपलब्ध रहेगी। मेयर का कहना है कि निगम जनता की सेवा के लिए समर्पित है और जनहित में त्वरित फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed