फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   municipal board becomes the place of robbery rudrapur

नगर निगम बना लूट का अड्डा

Fri, 06 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 06 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
municipal board becomes the place of robbery rudrapur
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्षदों ने कहा है कि मेयर ने नगर निगम को लूट खसोट का अड्डा बना दिया है। नियमों को ताक पर रख कर अपने चहेतों को ठेके दिए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्षदों के क्षेत्र में विकास के नाम पर एक धेला तक नहीं दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कांग्रेसी पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर मेयर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि निगम प्रशासन की काहिली के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

विज्ञापन


कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि नगर निगम भ्रष्टाचार और घोटालों का गढ़ बन गया है। निगम बोर्ड की बैठक में कांग्रेसी पार्षद निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने मेयर पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका गुपचुप ढंग से कराने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के मकसद से इसकी टेंडर प्रक्रिया तक नहीं अपनाई गई। इतना ही नहीं हाउस टैक्स के नाम पर भी जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन हाउस टैक्स के नाम पर लोगों को लूटने का कुचक्र रच रहा है। उन्होंने मेयर द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि जब तक भ्रष्टाचार में लिप्त मेयर को बर्खास्त नहीं किया जाता है कांग्रेसी पार्षद भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। वहीं पार्षदों ने झील का ठेका भी नियम विरुद्ध दिए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु गावा, राकेश वर्मा अक्कू के अलावा पार्षद ललित मिगलानी, सुनील आर्या, सोनू निषाद, सुमित दाबड़ा, ममता नारंग, रामधारी गंगवार, विकास मल्लिक, कालीचरन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed