फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mufti Mujeeb arrested for his statement on madrasas in rudrapur

उत्तराखंड: रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाला मुफ्ती गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

Sat, 29 Aug 2026 04:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 29 Aug 2026 04:49 PM IST
सार

रुद्रपुर पुलिस ने बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर मदरसों और ईदगाह को लेकर भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Mufti Mujeeb arrested for his statement on madrasas in rudrapur
मुफ्ती मुजीब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मिलाद के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर आयोजित सभा में कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

बीते बुधवार को रुद्रपुर में बारावफात का जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर सभा की गई। इसी सभा में रामपुर निवासी मुफ्ती मुजीब ने भाषण दिया। अगले दिन भाषण से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। प्रसारित वीडियो में मुफ्ती मुजीब मदरसों को बंद किए जाने संबंधी किसी भी निर्णय पर आपत्ति जताते दिखाई दे रहे हैं। वह मदरसों में शिक्षा दिए जाने की बात कहते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन

वीडियो में कथित तौर पर मदरसों को बंद किए जाने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा मुफ्ती मुजीब ईदगाह की भूमि वापस करने की मांग उठाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इधर, वीडियो के प्रसार के बाद पुलिस ने मामले में मुफ्ती मुजीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने भाषण से जुड़े तथ्यों और वायरल वीडियो के संबंध में उससे जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती मुजीब बोले- गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो
मुफ्ती मुजीब का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ मदरसों और जमीन को लेकर बात कही लेकिन सरकार को निशाना नहीं बनाया। उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

पूछताछ के बाद मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विवेचना जारी है और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर

माहौल बिगाड़ने वालों पर आगे भी सख्ती से होगा एक्शनः मेयर
बीते दिनों मिलाद के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर दिए गए भड़काऊ बयान के मामले में मुफ्ती के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई का मेयर विकास शर्मा ने स्वागत किया है। मुफ्ती की गिरफ्तारी और उसे जेल भेजने पर मेयर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिले के पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर और देवभूमि का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed