{"_id":"da6f73c5071d5115cad0086c1d775fbb","slug":"mp-accused-of-stealing-a-police-vehicle-representative-hold-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी का आरोपी सांसद प्रतिनिधि पुलिस पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरी का आरोपी सांसद प्रतिनिधि पुलिस पकड़ से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। चोरी के वाहनों से पार्ट निकालकर बेचने वाले अतंरराज्यीय वाहन गिरोह का सरगना सांसद प्रतिनिधि अमित चौहान पुलिस पकड़ से अभी भी बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस बीते दिन से कई स्थानों पर छापा मार चुकी है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल वीके जेठा ने बताया कि वाहन चोरी के बाद काटकर गाड़ी कबाड़ में बेचने का गिरोह चलाने वाला सांसद प्रतिनिधि समाज में संभ्रांत व्यक्ति कहलाता था। लेकिन पर्दे के पीछे वह वाहन चोरी कराता था। पकड़ा गया कैंटर की दिल्ली क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
इसको पकड़े जाने से पहले पुलिस ने इसकी और इसके साथियों के बीच फोन पर हुई वार्ता की कॉल डिटेल निकाली थी। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अमित चौहान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उसके पकड़े जाने से दूसरे राज्यों के वाहन चोरों से संबंधों का भी खुलासा हो जाएगा। बताया जाता कि अमित चौहान के भाजपा के बड़े नेताओं से भी संबंध हैं। इंटरनेट पर उसकी एक पूर्व मुख्यमंत्री के साथ फोटो है।
इसी के चलते पुलिस ने पुख्ता प्रमाण जुटने के बाद ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, वह ऊंचे संबंधों के चलते ही पुलिस की नजरों से बचता रहा है। एक बड़े भाजपा नेता ने कहा कि हम सोच ही नहीं सकते कि अमित चौहान ऐसा काम भी कर सकता है।