{"_id":"6e519a09ba6fdeeb9674f1135c24987b","slug":"moving-van-fire-fled-saved-lives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती वैन में लगी आग, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती वैन में लगी आग, भागकर बचाई जान
ब्यूरो, अमर उजाला, शक्तिफार्म
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंप में पेट्रोल भरवाने जा रही वैन में अचानक आग लग गई। इसका अंदेशा होते ही उसमें सवार चार लोगों ने कार छोड़ भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे किच्छा मार्ग पर करीब आधा घंटे तक आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
शक्तिफार्म नंबर पांच निवासी कृष्णा राय पुत्र मनमत राय अपनी वैन संख्या-यूपी24के-0932 में पेट्रोल भरवाने के लिए निर्मलनगर स्थित पंप जा रहा था। वैन को कृष्णा का साला जोशी कालोनी पीलीभीत निवासी त्रिवास भौमिक चला रहा था। उसमें दो अन्य युवक अनेंद्र चक्रवर्ती व तरुण भी सवार थे। वैन के किच्छा मार्ग पर राइंका के सामने पहुंचते ही तरुण ने चिंगारी व धुआं निकलने की बात कही। इससे हड़बड़ाए चारों लोग वैन को सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए। चारों के वैन से निकलते ही वह तेज लपटों के साथ धूं-धूंकर जलने लगी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने सड़क से यातायात को रोक दमकल विभाग को सूचना दी। तारकनाथ धाम मंदिर में मौजूद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कार से उठती लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन