फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mountaineer Sharma Felicitated

हरियाणा से पहुंचे पर्वतारोही शर्मा का बाजपुर पहुंचने पर स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mountaineer Sharma Felicitated
बाजपुर। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह करने वाले पर्वतारोही रामलाल शर्मा सोमवार को बाजपुर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. सुरेंद्र जैन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पर्वतारोही रामलाल शर्मा ने बताया कि उनके पिता सतपाल शर्मा हरियाणा के टोहाना में फलों की ठेली लगाते थे। रामलाल ने खुद भी फल की ठेली लगाई। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने का सपना देखा और मन में जज्बा पैदा कर 21 मई 2013 को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराकर कामयाबी हासिल की। उन्होंने 2014 में रूस में स्थित यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर भी फतह हासिल की। कहा कि आत्मविश्वास और अपनों का साथ हो तो हर मंजिल संभव है।
विज्ञापन

हरियाणा के टोहाना निवासी रामलाल शर्मा को हरियाणा सरकार ने सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति दी है और वह वर्तमान में हरियाणा के कैथल में तैनात हैं। रामलाल ने गोवा में 2016 में समंदर के बीच 40 फीट नीचे पानी में साइकिल चलाने का भी रिकॉर्ड बनाया है। डॉ. सुरेंद्र जैन ने बताया कि वह पर्वतारोही रामलाल शर्मा के जीवन पर एक पुस्तक लिख रहे है। पुस्तक अब अंतिम चरण में है, जल्द ही इसका प्रकाशन किया जाएगा।वहां तनुज गोयल, राजेश कुमार, गाजीपुर बार्डर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार बाजवा, विहिप के यशपाल राजहंस, काव्य श्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed