फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mother, son was preparing to bring daughter-in-law in accident

खटीमा में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother, son was preparing to bring daughter-in-law in accident
खटीमा। दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने गए युवक की बृहस्पतिवार की रात श्रीपुर बिचवा मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवक की मां उसका रिश्ता तय करने गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे 108 सेवा को एक महिला ने सूचना दी कि श्रीपुर बिचवा मार्ग पर बिचवा मजरा मोड़ पर एक युवक घायल पड़ा है, उसकी स्कूटी भी वहीं गिरी है। 108 एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त कंजाबाग निवासी कविन्द्र सिंह भंडारी (30) पुत्र उमेद सिंह भंडारी के रूप में हुई। सूचना पर कविंद्र के परिजन भी पहुंच गए। बाजार चौकी इंचार्ज एसआई अनिल चौहान ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कविंद्र तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। पिता उमेद सिंह भंडारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जो पिथौरागढ़ के कनालीछीना के छड़नदेव डंडू से खटीमा में परिवार समेत आकर रहते हैं। शुक्रवार सुबह अस्पताल में बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि कविंद्र टेलीकॉम कंपनी जियो में टनकपुर में नौकरी करता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कविंद्र के दोस्त प्रवीन के भाई की शादी कंजाबाग के देवभूमि में थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह स्कूटी से गया था। उसके दोस्तों से पता चला कि वह 9:30 बजे घर से निकल गया था। यह भी बताया कि कविंद्र के रिश्ते के लिए उसकी मां गीता कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed