{"_id":"585187e94f1c1bfd0764a106","slug":"mother-india-and-saraf-public-school-selected-for-unyielding-innovation-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर इंडिया और सर्राफ पब्लिक स्कूल अटल इनोवेशन योजना में चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर इंडिया और सर्राफ पब्लिक स्कूल अटल इनोवेशन योजना में चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन में कुमाऊं से बाजपुर के मदर इंडिया और सर्राफ पब्लिक स्कूल, खटीमा का चयन हुआ है। इस योजना के तहत स्कूल में अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला की स्थापना होगी।
विज्ञापन
बुधवार को मदर इंडिया स्कूल के प्रबंधक अजय कुमार विज ने बताया कि बच्चों ने 5 नवंबर को दिल्ली में आयोजित अटल टिंकरिंग इनोवेशन में फसलों और बागों को कीट से बचाने के लिए जैविक मिश्रण का प्रदर्शन किया था। स्पर्धा में कक्षा 12वीं के सरनजीत सिंह, सरजीत और कक्षा 11 के अनमोल राणा सहित तीन छात्र शामिल हुए। प्रधानाचार्या रश्मि विज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
इधर, सर्राफ स्कूल की इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य धीरज भार्गव एवं स्कूल डीन अंजू भट्ट ने बताया कि अटल इनोवेशन मिशन के लिए उप प्रधानाचार्य उत्तम चटर्जी व अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन
दिल्ली में दी गई प्रस्तुति में स्कूल के सौरभ धौनी, अमन राय और पवन खोलिया ने शिरकत की थी। टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल एडवाइजर पॉलीप्लेक्स के स्टाफ ने भी बधाई दी है। बता दें इस योजना में देशभर के 13000 विद्यालयों ने आवेदन किया था। इनमें से मात्र 257 स्कूलों का ही चयन किया गया है।
उत्तराखंड में मात्र चार विद्यालयों को इस योजना के लिए चुना गया है। इनमें दो कुमाऊं और दो गढ़वाल मंडल (केंद्रीय विद्यालय, एफआरआई देहरादून और मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून) शामिल हैं। योजना के अंतर्गत इन स्कूलों को अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने के लिए दस लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।